Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में स्नैचरों को भीड़ ने दे दना दन पीटा, महिला का...

रोहतक में स्नैचरों को भीड़ ने दे दना दन पीटा, महिला का पर्स छीनकर भाग रहे थे तीन बाइक सवार

- Advertisment -

एक युवक भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए लड़कों की लोगों ने जमकर धुनाई की। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवकों को गिरफ्तार किया।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में छोटूराम चौक पर शॉपिंग करके जा रही एक महिला का पर्स बाइक सवार स्नैचरों ने छीन लिया और भाग गए। लेकिन महिला के शोर मचाते ही कुछ युवकों ने स्नेचरों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दे दना दन जमकर धुनाई की। घटनास्थल पर काफी लोग जुट गए। लोगों ने 2 स्नैचरों को तो पकड़ लिया लेकिन एक भागने में कामयाब हो गया। लोगों ने दोनों स्नैचरों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने भी पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, जनता कॉलोनी निवासी महिला सलोनी किसी काम से छोटूराम चौक की तरफ बाजार में आई हुई थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल पर सवार होकर 3 युवक आए, जिन्होंने पीछे से सलोनी का पर्स झपट लिया और बाइक भगा ली। पर्स झपटने के बाद महिला ने शोर मचा दिया। स्थानीय लोगों और वहां खड़े युवकों ने आरोपी युवकों को भागता देख कर पीछा करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोगों ने बाइक सवारों को गिरा गया। बाइक गिरते ही 2 युवकों को लोगों ने पकड़ लिया, वहीं एक युवक भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए लड़कों की लोगों ने जमकर धुनाई की। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के हवाले किए गए आरोपी स्नैचर

हवलदार प्रदीप ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वीरवार रात को वे पेट्रोलिंग करते हुए छोटूराम चौक पर पहुंचे। वहां पर भीड़ दो युवकों को पीट रही थी। लोगों ने युवकों को उसके हवाले कर दिया। बताया कि तीन युवक बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर आए और महिला जनता कालोनी निवासी सलोनी का पर्स छीनकर भागने लगे। भीड़ ने उनको काबू कर लिया और पर्स महिला को लौटा दिया।

जांच अधिकारी ASI चांद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार स्नैचरों की पहचान रोहतक की काठमंडी कॉलोनी निवासी आकाश पुत्र धर्मेंद्र और आकाश पुत्र आजाद के रूप में हुई है। वहीं इनका तीसरा साथ मोनू मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा ही है। जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने झपटमारी का केस दर्ज किया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular