Saturday, August 29, 2026
HomeदेशSIR 2026: चुनाव आयोग ने हरियाणा के मतदाताओं को दिया एक और...

SIR 2026: चुनाव आयोग ने हरियाणा के मतदाताओं को दिया एक और मौका

  • 30 सितंबर तक बढ़ाई दावे एवं आपत्तियां दाख़िल करने की तारीख़
  • मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवंबर को होगा

चंडीगढ़ :  भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तारीख़ों में फिर से बदलाव किया है।संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां 31 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक दाख़िल की जा सकेंगी। इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियों का निपटारा 31 जुलाई से 28 अक्टूबर तक करना होगा। संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 6 नवंबर को होगा।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने बताया कि राज्य के मतदाताओं के हितों का ध्यान रखते हुए चुनाव आयोग ने तारीख़ों में बदलाव किया है। इससे उन पात्र नागरिकों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में मतदाता सूची से संबंधित दावा या आपत्ति दर्ज नहीं करा सके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करने और सूची में दर्ज मतदाताओं के विवरण को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से आयोग कार्य कर रहा है।

यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, तो फॉर्म-6 के माध्यम से नाम शामिल करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों तथा घोषणा-पत्र सहित दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। अभी तक कुल 87262 फॉर्म नंबर-6 प्राप्त हुए हैं। 6167 फॉर्म नंबर 7 व 79246 फॉर्म नंबर 8 प्राप्त हुए हैं ।

मुख्य निर्वाचन आयोग द्वारा अब तक 41,59,707 नोटिस जारी किए गए हैं जबकि 21,98,288 आपत्तियों का निपटारा किया गया है ।

सभी नागरिकों से अपील है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांच लें। किसी प्रकार की गलती होने पर निर्धारित अवधि में दावा या आपत्ति दर्ज करवाएं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular