Sunday, May 19, 2024
Homeपंजाबरोपड़ में सात साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, इलाज के लिए...

रोपड़ में सात साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर

- Advertisment -
- Advertisment -

रोपड़ में सात साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों ने बच्ची को जमकर पीटा और बच्ची को घायल कर दिया। जिसके चलते लड़की को रोपड़ के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों के साथ स्थानीय एडीसी भी मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों का बोर्ड गठित कर बच्ची का मेडिकल कराया गया।

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि बच्ची की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। बच्ची के मेडिकल जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

जानकारी के मुताबिक बच्ची कल देर शाम गांव से लापता हो गई और सुबह घायल अवस्था में मिली। घटना के बाद लड़की का परिवार भी सदमे में है। लड़की के परिजनों ने बताया कि वे कल रात से ही लड़की की तलाश कर रहे थे और इसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी थी, लेकिन कल रात बच्ची नहीं मिली और आज सुबह बच्ची को उसके पिता ने खोजा।

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका ,2 कद्दावर नेता थाम सकते हैं BJP का दामन

जिसके बाद उसे इलाज के लिए रूपनगर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर की ओर से सफाई दी गई कि लड़की की पिटाई की गई थी और उसके चेहरे पर पिटाई के निशान साफ ​​दिख रहे थे। लड़की को इतने भयानक तरीके से पीटा गया है कि लड़की की एक आंख और चेहरे का एक हिस्सा पूरी तरह से सूज गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की मांग की है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular