Thursday, May 2, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक नगर निगम में सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, रेड से कार्यालय...

रोहतक नगर निगम में सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, रेड से कार्यालय में हड़कंप

रोहतक। रोहतक स्थित नगर निगम के कार्यालय में शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग ने रेड की। इस दौरान नगर निगम में हडकंप मच गया। वहीं सीएम फ्लाइंग ने नगर निगम के रिकार्ड को खंगाला। इस दौरान शहर की सफाई के लिए दिए गए टेंडर की वास्तविकता की भी जांच की गई। ताकि पता लग सके कि सफाई टेंडर में कोई घोटाला तो नहीं हुआ।

आपको बता दें पिछले काफी दिनों से सीएम फ्लाइंग द्वारा रेड मारकर विभागों की जांच की जा रही है। ताकि लोगों को जो सुविधाएं मिल रही हैं, उनका वास्तविकता का पता लगा सके। इसी के तहत रोहतक के मानसरोवर पार्क के पास स्थित नगर निगम के कार्यालय में सीएम फ्लाइंग रेड करने पहुंची।

जहां पर फिलहाल शहर में चल रही सफाई व्यवस्था की जांच के लिए नगर निगम की टीम के साथ शहर का निरीक्षण भी किया। ताकि यह पता लग सके कि कागजात में जो रिकार्ड दर्शाया गया है, वह वास्विकता में है या नहीं। सीएम फ्लाइंग की रेड के चलते नगर निगम के कर्मचारी भी अफरा-तफरी में काम करते नजर आए।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular