Monday, June 29, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में प्रॉपर्टी टैक्स पर 100 फीसदी ब्याज छूट का अंतिम मौका...

रोहतक में प्रॉपर्टी टैक्स पर 100 फीसदी ब्याज छूट का अंतिम मौका…

Rohtak News : नगर निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने बताया कि करदाताओं की सुविधा एवं हरियाणा सरकार द्वारा संपत्तिकर बकाया पर दी गई 100 प्रतिशत ब्याज माफी की विशेष छूट के मध्यनजर नगर निगम कार्यालय अवकाश के दिनों में भी अन्य कार्यदिवसों की भांति संपत्तिकर जमा करने हेतु खुला रखा गया। इस दौरान करदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने बकाया संपत्तिकर का भुगतान किया तथा तीन अवकाश के दिनों में 80.25 लाख रुपये का संपत्तिकर, फायर टैक्स व यूजर चार्ज नगर निगम, रोहतक कोष में जमा हुआ।

नगर निगम कार्यालय में वित्तवर्ष 2026-27 अर्थात् 1 अप्रैल 2026 से वर्तमान तक 10.87 करोड़ रुपये संपत्तिकर, फायर टैक्स व यूजर चार्ज नगर निगम, रोहतक कोष में जमा हुआ जिसमें सम्पत्तिकर लगभग 9.28 करोड़ रूपये, फायर टैक्स लगभग 56.29 लाख रूपये व यूजर चार्ज 1.08 करोड़ रूपये से अधिक जमा हुआ है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2010-11 से 2024-25 तक के लंबित संपत्तिकर बकाया पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी की विशेष छूट प्रदान की गई है, जिसका लाभ लेने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। यह विशेष छूट ‘संपत्तिकर का बकाया भुगतान एवं बेबाकी प्रमाणपत्र (NDC) पोर्टल’ पर अपनी सम्पत्ति की सूचना स्वतः प्रमाणित (Self Certification) करने वालो पर व निर्धारण वर्ष 2026-27 तक अपने कुल सम्पत्तिकर के बकाया का भुगतान करने वालो पर लागू होगी। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 के संपत्तिकर के अग्रिम भुगतान पर 31 जुलाई 2026 तक 10 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की जा रही है।

निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने करदाताओं से अपील करते हुए कहा कि संपत्तिकर बकाया पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी की विशेष छूट का कल (30 जून 2026) अंतिम दिन है। अतः अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए अवलिंब अपना बकाया संपत्तिकर जमा करवाएं तथा सरकार द्वारा प्रदान की गई इस विशेष छूट का अधिकतम लाभ प्राप्त करें। आप नगर निगम कार्यालय में ही नहीं अपितु ऑनलाइन माध्यमों से भी संपत्तिकर जमा करने की सुविधा उपलब्ध है, जिससे नागरिक घर बैठे ही सुरक्षित एवं सरल तरीके से अपना कर जमा कर सकते हैं। समय पर संपत्तिकर जमा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, और इससे नगर निगम को शहर में विकास कार्यों जैसे सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट आदि कार्यो को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलती है, इसलिए अपना सम्पत्तिकर अवश्य जमा करवाकर, शहर को विकास की और गति देने में अपना सहयोग दें।

RELATED NEWS

Most Popular