Wednesday, July 29, 2026
Homeहरियाणारोहतकशादी वाले घर में पसरा मातम : रोहतक में बहन की डोली...

शादी वाले घर में पसरा मातम : रोहतक में बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी

रोहतक : घर में खुशियों की शहनाई बजनी थी, बहन की डोली उठनी थी, लेकिन विधि के विधान को कुछ और ही मंजूर था। शुगर मिल कालोनी सुनारियां चौक पर बहन की विदाई से पहले ही सगे भाई ने फांसी का फंदा लगाकर दुनिया को अलविदा कह दिया।, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात की हैं। दीपक ने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी का फंदा लगा लिया। शनिवार सुबह परिजनों की पता चला तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस व FSL की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक दीपक शादी शुदा था और दो बच्चे हैं।

बता दें कि घर में छोटी बहन की रविवार को शादी है। शादी से एक दिन पहले ही दीपक ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। घर में खुशी भरा माहौल गम में बदल गया।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular