Wednesday, March 26, 2025
HomeGT एक्सक्लूसिवरोहतक नगर निगम : सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर महिला पार्षद...

रोहतक नगर निगम : सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर महिला पार्षद का चुना जाना लगभग तय

रोहतक.शांति प्रकाश जैन : नगर निगम रोहतक के चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर लगी हुई हैं। निगम में 22 पार्षदों में से 14 पार्षद सत्तारूढ़ भाजपा के होने के चलते कोई संशय नहीं है कि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के प्रत्याशी ही विजयी होंगे।

यह भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि दोनों पदों का चयन निर्विरोध हो सकता है क्योंकि निगम में विपक्षी दलों का बहुमत नहीं है। सबसे बड़ा खेमा 6 निर्दलीय पार्षदों का है वहीं 2 पार्षद कांग्रेस के हैं। विपक्षी दल की संख्या अधिक ना होने के कारण वो तो चुनाव की दौड़ से पहले ही बाहर माने जा रहे है। निगम में महिला पार्षदों की संख्या अधिक होने के कारण सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर महिला पार्षद सुशोभित हो सकती है। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनने की चाह में दौड़ धूप शुरू हो गई है। यह दौड़ धूप 25 मार्च को पंचकूला में मेयरों के शपथ समारोह के बाद और तेज हो जाएगी। निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर प्रभाव अधिक रहेगा क्योंकि वह भाजपा प्रदेश संगठन में उनकी साख काफी प्रभावशाली है। निगम के मेयर का पद अनुसूचित जाति के कोटे के आरक्षित होने के कारण रामअवतार वाल्मीकि काफी भारी मतों से विजयी हो चुके है।

मेयर का पद अनुसूचित जाति के हिस्से में आने के कारण सीनियर डिप्टी मेयर का पद किसी पंजाबी या अग्रवाल को मिल सकता है क्योंकि जातिगत समीकरण बिठाने के लिए यह अति आवश्यक है। रोहतक में पंजाबी मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है इसलिए इस जाति के मतदाताओं का विचार है कि सीनियर डिप्टी मेयर पद इसी समुदाय के किसी पार्षद को मिले।

  • वार्ड न. 6 से विजयी महिला पार्षद नीरा भटनागर भी दोनो पदों में से एक पद पाने की दावेदारी करना बताया जा रहा है।
  • वार्ड न. 14 की विजयी पार्षद कंचन खुराना सीनियर डिप्टी मेयर पद पर संभावित प्रत्याशी बताई जा रही है क्योंकि वे 3 बार निगम की पार्षद रह चुकी है यही नहीें उनके पति अशोक खुराना 2 बार भाजपा से पार्षद चुने जा चुके है। जिसके चलते भाजपा में गहरी पैठ है और उनकी गिनती रोहतक के कदावर नेताओं में होती है।
  • वार्ड न. 17 से विजयी निगम पार्षद डिंपल जैन भी सीनियर डिप्टी मेयर या डिप्टी मेयर पद के लिए चयनित हो सकती है। साथ ही वार्ड न. 15 से भाजपा की विजयी अनिता मिगलानी जो सर्वाधिक मतों से विजयी पार्षद बनी है वो भी डिप्टी मेयर पद की उम्मीदवार हो सकती है।
  • वार्ड न. 16 से मुक्ता नागपाल भी किसी एक पद पर उम्मीदवार बताई जा रही है। वार्ड 5 से सबसे वरिष्ठ भाजपा पार्षद सुरेश चंद्र किराड़ भी पद पाने की दौड में दिखाई दे रहे है। वहीं वार्ड 21 से सबसे कम वोट से जीतने वाले बिजेंद्र सिंह भी पद पाने की दौड़ में बताए जाते है।
  • भाजपा के निगम में 14 पार्षद है सभी पार्षद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पाने के लिए लालाहित है। यह एक स्वभाविक प्रक्रिया है। इसलिए चुनाव में भाजपा हाईकमान किस पार्षद को चुनाव मैदान में उतार दे यह अभी गर्भ में छिपा है।

अभी सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव शेड्यूल घोषित नहीं हुआ है लेकिन भाजपा पार्षदों ने पद पाने के लिए दौड़ तेज कर दी है यह तो समय ही बताएगा कि किसके सिर सजेगा ताज।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular