Monday, May 25, 2026
HomeGT एक्सक्लूसिवरोहतक पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान युवक को अवैध हथियार...

रोहतक पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया

रोहतक पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व 2 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।

प्रभारी एवीटी एवं पी.ओ स्टाफ उप.नि. रामबीर कुमार ने बताया कि मुख्य सिपाही नरेन्द्र के नेतृत्व मे पुलिस टीम नया बस स्टैंड महम के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये महम से गोहाना रोड नजदीक पावर हाउस खेडी महम के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया।

युवक की पहचान मनोज उर्फ मोटू पुत्र सतबीर निवासी गांव बलभ्भा के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व दो रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 52/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

RELATED NEWS

Most Popular