Tuesday, April 30, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक सांसद अरविंद शर्मा ने दीपेंद्र हुड्डा पर किया पलटवार, शर्मा ने...

रोहतक सांसद अरविंद शर्मा ने दीपेंद्र हुड्डा पर किया पलटवार, शर्मा ने दिया ओपन चैलेन्ज

रोहतक। रोहतक इस समय हरियाणा की राजनीति का गढ़ बना हुआ है। ऐसे में राजनेताओं का वार और पलटवार बढ़ता जा रहा है। आज भारतीय जनता पार्टी के रोहतक लोकसभा से प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा द्वारा पत्रकारों के सामने प्रस्तुत किए आंकड़ों पर दीपेंद्र हुड्डा स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। डॉ. अरविंद शर्मा ने पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा को खुला चैलेंज दिया। डॉ. अरविंद शर्मा ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो दीपेंद्र खुले मैदान में सामने आएं और जो वे आरोप लगा रहे हैं, उनके सबूत दें। मैं खुद दीपेंद्र की सभी बातों का जवाब दूंगा।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हुड्‌डा बाप-बेटे पर निशाना साधते हुए कहा कि ये झूठे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने 10 साल तक झूठ बोलकर सरकार चलाई। मुख्यमंत्री भी झूठ बोलकर बने थे। ये लोगों को झूठ बोलकर गुमराह करते हैं। लेकिन पकड़े गए। गुलाबी गैंग का नाम लेकर डॉ. अरविंद शर्मा ने निशाना साधा। डॉ. अरविंद शर्मा ने कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित करने को लेकर कहा कि चुनाव लड़ने का मजा तो दीपेंद्र हुड्‌डा के साथ ही आएगा। क्योंकि दीपेंद्र एक नंबर का झूठा है और उस झूठ को नंगा करेंगे। इतनी चालाकी से और गुमराह करके काम करता है, जो शब्दों में नहीं बता सकते।

अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार हुआ और परिवारवाद का बोलबाला है। भूपेंद्र हुड्‌डा को दीपेंद्र हुड्‌डा के सिवाय कोई दिखाई तक नहीं देता। दीपेंद्र के अलावा अन्य कार्यकर्ता व नेता भी हैं, लेकिन वे दिखाई नहीं देते। हाईकमान को भी इसका पता लग गया है, इसलिए टिकट बंटवारे में देरी हो रही है। बता दें दीपेंद्र हुड्‌डा एक दिन पहले डॉ. अरविंद शर्मा के कामों को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि अरविंद शर्मा ने कोई काम नहीं किया, अगर किया है तो गिनवाए। जब इसका सवाल डॉ. अरविंद शर्मा से पूछा तो उन्होंने सीधा जवाब देने की बजाय पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा को निशाने पर लिया और कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने किलोई से विधायक होते हुए वहां क्या विकास कार्य किए। इसके अपने कामों को गिनाया।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular