Tuesday, May 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पहुंचे दुष्यंत चौटाला, बोले - भाजपा 400 पार क्या 250 भी...

रोहतक पहुंचे दुष्यंत चौटाला, बोले – भाजपा 400 पार क्या 250 भी नहीं करेगी पार

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। दुष्यंत चौटाला ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने 400 पार का नारा दे तो दिया, लेकिन यह संभव नहीं है। भाजपा 400 नहीं बल्कि 250 का आंकड़ा मुश्किल से पार कर पाएगी। दुष्यंत चौटाला रोहतक में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

उन्होंने भाजपा और भाजपा नेताओं के हो रहे विरोध पर कहा कि विरोध करने वाले लोग कांग्रेस के समर्थक हैं। उनका कोई विरोध नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भारतीय जनता पार्टी के बीच में मैच फिक्स किए हुए हैं, ताकि ED और सीबीआई का डर ना हो।

दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर भी कई सवाल उठाये। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस बाप-बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा पुत्र मोह में नेताओं का बलिदान दे रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण करण दलाल है, कुलदीप शर्मा है, किरण चौधरी है। अनेक ऐसे उदाहरण है जिसके चलते भूपेंद्र सिंह ने भाजपा के साथ सांठ-गांठ की है और कांग्रेस के नेताओं का बलिदान दिया है।

दुष्यंत चौटाला ने जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह के पार्टी छोड़ने पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि निशान सिंह काफी पहले ही पार्टी छोड़ चुके थे, अब तो केवल कांग्रेस का पटका पहना है। जो सम्मान निशान सिंह को या अन्य कार्यकर्ताओं को उनकी पार्टी में मिलता था, वह कांग्रेस में शायद ही मिल पाएगा।

उन्होंने निशान सिंह को शुभकामनाएं भी दी, साथ ही दुष्यंत चौटाला ने जारी की गई जेजेपी की प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर भी बयान दिया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी पार्टी ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है। पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग व महिला हो सभी वर्गों को टिकट दिया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular