Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के व्यक्ति की पीट पीट कर बेरहमी से हत्या, पानीपत के...

रोहतक के व्यक्ति की पीट पीट कर बेरहमी से हत्या, पानीपत के कमरे में मिला शव

- Advertisment -

मृतक की पहचान धर्मवीर निवासी शिव कॉलोनी रोहतक के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक माह से पानीपत में जाटल रोड, दोनों नहरों के बीच में धर्म कांटे के पास कमरे में रहता था। वह यहां राजमिस्त्री का काम करता था।

- Advertisment -

पानीपत। रोहतक के एक व्यक्ति की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव पानीपत के जाटल रोड स्थित कश्यप कॉलोनी में एक कमरे में मिला। वह राजमिस्त्री का काम करता था और एक महीने से कश्यप कॉलोनी में किराये के कमरे में रह रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पानीपत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में पता चला कि राजमिस्त्री के मुंह पर चोटें मारी गई थी, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने एफएसएल की टीम से भी घटनास्थल व शव की जांच करवाई। जांच पूरी होने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

मृतक की पहचान धर्मवीर निवासी शिव कॉलोनी रोहतक के रूप में हुई है। वह पिछले करीब एक माह से पानीपत में जाटल रोड, दोनों नहरों के बीच में धर्म कांटे के पास कमरे में रहता था। वह यहां राजमिस्त्री का काम करता था। रात को उसे अज्ञात हमलावरों ने चोटें मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया और पोस्टमार्टम के बाद धर्मवीर का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

मृतक के बेटे अंकित ने दो नामजदों पर मिस्त्री की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने बातया कि धर्मवीर की हत्या के केस की जांच की जा रही है। फिलहाल यह ब्लाइंड मर्डर केस है, जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

रोहतक की शिव कॉलोनी निवासी अंकित कुमार ने बताया कि उसके पिता धर्मबीर (48) पेशे से राजमिस्त्री थे। वो एक माह पहले कश्यप कॉलोनी में किराए पर रहने के लिए थे। उसके पिता अपने जानकार की फैक्टरी का निर्माण कर रहे थे। वह तीन भाई बहन है। उसके पिता धर्मबीर की शेरा व फूल सिंह नाम के व्यक्ति से कहासुनी हुई थी। इन दोनों ने शाम को उसके पिता की पिटाई कर दी थी। रात को पिटाई के कारण उसके पिता धर्मबीर की मौत हो गई। उसकी मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।

वहीं दूसरी ओर मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलवान सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular