Monday, May 19, 2025
Homeहरियाणारेवाड़ी : पूर्व मंत्री के करीबी पार्षद को पुलिस ने घर से...

रेवाड़ी : पूर्व मंत्री के करीबी पार्षद को पुलिस ने घर से उठाया

Rewari News : करोड़ों रुपए की दुकान को धोखाधड़ी से हड़प करने के आरोप में रेवाड़ी शहर के वार्ड नंबर-11 से पार्षद दलीप माटा को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। पार्षद को पूर्व कांग्रेसी मंत्री कैप्टन अजय यादव का करीबी बताया जाता है।

बता दें कि रेवाड़ी की नई सब्जी मंडी की एक दुकान शिकायतकर्ता राकेश कुमार के पिता किशनलाल के नाम पर थी। आरोप है कि किशनलाल की मौत के बाद राकेश और उसकी बहनों के फर्जी दस्तावेजों से दुकान हड़प की गई। राकेश कुमार ने नवंबर 2022 में मॉडल टाउन थाना में 9 लोगों पर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी।

वहीं मॉडल टाउन थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि 2022 में धोखाधड़ी की  एफआईआर दर्ज हुई थी। इसी एफआईआर के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस दलीप माटा से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र में अफीम तस्कर को 3 साल की कैद, कोर्ट ने 25 हजार का जुर्माना लगाया

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular