Monday, August 31, 2026
Homeहरियाणारेवाड़ी : खाना लेने गए डॉक्टर का अपहरण, गाड़ी से कूदकर बचाई...

रेवाड़ी : खाना लेने गए डॉक्टर का अपहरण, गाड़ी से कूदकर बचाई जान, पढ़ें- पूरा मामला…

Rewari News : रेवाड़ी शहर के रेलवे रोड पर रात को खाना पैक कराने गए एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर का अपहरण कर लिया गया। गाड़ी से डॉक्टर ने कूदकर अपनी जान बचाई। डॉक्टर को हादसे में चोटें आई हैं। मॉडल टाउन पुलिस ने आरोपियों के केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

महेंद्रगढ़ के छाजूपुरम कॉलोनी निवासी डा. मनीष ने बताया कि वह गुरुवार रात अस्पताल में ड्यूटी पर था। वह रेलवे रोड पर एक रेस्टोरेंट से खाना पैक कराने के लिए गया था। वह रेस्टोरेंट के बाहर खड़ा हो गया। इसी दौरान दो लोग उसके पास आकर बात करने लगे। उसे लगा कि यह लोग उसे जानते हैं। इसके खाना पैक कराने के बाद गाड़ी से अस्पताल जाने लगा तो उन लोगों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली। उसने अपनी साइड में लगा दी। दोनों ने उसे जरूरी बात करने के बहाने अपन स्विफ्ट गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी हाईवे की ओर भगा दी।

डा. मनीष ने बताया कि जब उन्होंने गाड़ी रोकने के लिए कहा तो दोनों गाली-गलौज कर धमकी देने लगे। इसी दौरान उसने अपने दोस्त अशोक को लोकेशन भेज दी। एक पुल के पास गाड़ी के आगे ट्रक आने से गाड़ी की रफ्तार धीमी पड़ तो वह गाड़ी से कूद गया। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उसके सिर में चोटें आई हैं। उसके दोस्त अशोक ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं पीड़ित डाक्टर के शिकायत के बाद मॉडल टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular