Saturday, April 27, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में गणतंत्र दिवस समारोह की रही धूम, बच्चों ने दिखाया दमखम

रोहतक में गणतंत्र दिवस समारोह की रही धूम, बच्चों ने दिखाया दमखम

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने फहराया तिरंगा, 21 लोगों को किया सम्मानित

रोहतक। रोहतक में राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री मंत्री कमलेश ढांडा ने तिरंगा फहराया।

इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ मंच पर DC यशपाल, SP उदय सिंह मीना समेत तमाम जिला और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया तथा जिलावासियों को अपना संदेश दिया। वहीं इस दौरान जब उनसे खेल मंत्री संदीप सिंह के झंडा फहराने पर सवाल पूछा गया तो चुप्पी साध ली। वहीं कैमरे से बचते हुए चल पड़ी। आज का गणतंत्र दिवस समारोह महिलाओं को समर्पित रहा। बावजूद इसके मंत्री कमलेश ढांडा महिला होते हुए महिला शोषण पर कुछ नहीं बोली।

कार्यक्रम में मार्चपास्ट व पीटी शो का प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम में 5 हजार स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। विभिन्न विभागों द्वारा सुंदर झांकियों का प्रदर्शन भी कार्यक्रम में किया गया।

आपको बता दें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पहले से ही तैयारियां की जा रही थी। बच्चे शानदार प्रस्तुति देने के लिए लगातार अभ्यास कर रहे थे।

वहीं गणतंत्र दिवस पर परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसकी जिला प्रशासन द्वारा पहले ही रिहर्सल की गई थी। वहीं इस दौरान 21 लोगो को उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मानित भी किया गया।

पद्म श्री अवार्डी आचार्या सुकामा देवी को सम्मानित करते हुए राज्य मंत्री कमलेश ढांडा

मंत्री कमलेश ढांडा ने सबसे पहले पद्म श्री अवार्ड के लिए मनोनित हुई विश्ववारा कन्या गुरुकुल रुड़की गांव की आचार्य डॉ सुकामा देवी को महिला सशक्तीकरण एवं शिक्षा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। अपना जीवन आर्य समाज की शिक्षा को फैलाने के लिए समर्पित करने वाली प्रचार्या को शॉल भी ओढ़ाई। उनके अलावा 20 लोगों को सम्मानित किया गया है।

ये लोग हुए सम्मानित

1. तिलकराज, सहायक नगर योजनाकार : संपत्ति इंटीग्रेशन के कार्यक्रम के लिए उत्कृष्ट कार्य किया। जिसके कारण नगर निगम रोहतक के कार्य की सराहना हुई।
2. सुंदर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक : स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में उत्कृष्ठ कार्य किया। जिसके कारण रोहतक शहर को देश में 36वां व हरियाणा में दूसरा स्थान मिला।
3. विपिन, सहायक सफाई निरीक्षक : स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में उत्कृष्ठ कार्य किया। जिसके कारण रोहतक शहर को देश में 36वां व हरियाणा में दूसरा स्थान मिला।
4. SI बिजेंद्र, यातायात थाना रोहतक : VIP व VVIP आगमन के समय बतौर पायलट इंचार्ज तैनात रहकर यातायात सुचारु चलाने पर।
5. P/SI नवीन कुमार, सिटी थाना रोहतक : धोखाधड़ी के मामले में उचित कार्रवाई करने व 2 लाख रिकवर करने के लिए।
6. सुनीता देवी : मानवता व साहस का परिचय देते हुए गोली लगने के बाद घायल गांव बलंभ निवासी प्रवीण को अपनी जान जोखिम में डालते हुए रोहतक पीजीआइ में पहुंचाया और जान बचाई।
7. साम्पा : मानवता व साहस का परिचय देते हुए गोली लगने के बाद घायल गांव बलंभ निवासी प्रवीण को अपनी जान जोखिम में डालते हुए रोहतक PGI में पहुंचाया और जान बचाई।
8. मंजू ग्रेवाल, जिला प्रोग्राम मैनेजर स्वच्छ भारत मिशन – ग्रामीण : ग्रामीण एवं स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2022 में स्वच्छता में राष्ट्रीय स्तर के क्षेत्रीय पुरस्कार में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर।
9. सितेंद्र राठी, सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, रोहतक : PMAY-G के क्षेत्र में कार्य करने पर।
10. नरेश कुमार लिपिक, रोडवेज विभाग : 5 व 6 नवंबर को CET परीक्षा के दौरान 35400 परीक्षार्थियों को 681 बसों में परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने व वापस रोहतक पहुंचाने के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने पर।
11. अमित कुमार परिचालक, रोडवेज विभाग : 5 व 6 नवंबर को CET परीक्षा के दौरान 35400 परीक्षार्थियों को 681 बसों में परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने व वापस रोहतक पहुंचाने के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने पर।
12. वंशिका अहलावत : 28 जुलाई से 2 अगस्त 2022 तक थाईलैंड में आयोजित एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर।
13. जनक राज : 28 जुलाई से 2 अगस्त 2022 तक थाईलैंड में आयोजित एशियन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने पर।
14. सत्यवान गुलिया, सेवा सुरक्षा एवं सहयोग ट्रस्ट के अध्यक्ष : समाज सेवा के लिए।
15. डा. सीमा राठी, एमडीयू की सहायक प्रोफेसर : शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के क्षेत्र में।
16. जगमोहन सैनी, युवा जिला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय सैनी समाज : सामाजिक क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए।
17. सन्नी मलिक : पीड़ित पशुओं के रख रखाव के लिए।
18. सुरेंद्र : समाज सेवा के क्षेत्र में।
19. स्वीटी मलिक : सामाजिक सेवा के क्षेत्र में।
20. भारत, वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट : रोहतक शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सौंदर्यीकरण में योगदान देने पर।

बता दें कि DC यशपाल ने पहले से ही जिले के होटल, धर्मशाला, रैनबसेरे, सराय मालिक व संचालकों के लिए यह अनिवार्य किया गया था कि वे इन स्थानों पर प्रतिदिन आने वाले प्रत्येक आगंतुकों की विस्तृत सूचना का रिकॉर्ड दर्ज करें। स्थानीय पुलिस को जांच के लिए उपलब्ध करवाएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के दृष्टिगत 26 जनवरी को नगर निगम की परिधि में ड्रोन उड़ाने, ग्लाइडर्स, रिमोर्ट नियंत्रित एयर क्राफ्ट, फ्लाइंग कैमरे, कॉवर्ड कॉप्टर, हेली कॉम तथा एरियल कवरेज पर प्रतिबंध लगाया गया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular