Monday, May 6, 2024
Homeपंजाबबस यात्रियों के लिए राहत : पंजाब से चंडीगढ़ तक रोडवेज और...

बस यात्रियों के लिए राहत : पंजाब से चंडीगढ़ तक रोडवेज और पीआरटीसी की बसें हुई शुरू, मामला सुलझा

- Advertisment -
- Advertisment -

Punjab News :  बस यात्रियों ने राहत भरी खबर हैं। पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की बसें चंडीगढ़ के अंदर आनी शुरू हो गईं है। पंजाब-चंडीगढ़ के अधिकारियों ने मामले में दखल दिया तो स्थिति सामान्य हुई और बसें आईएसबीटी-43 के अंदर आनी शुरू हुईं।

बता दें कि बुधबार को बसों की एंट्री, बस अड्डों पर ज्यादा फीस लेने और ज्यादा देर तक बसों के रुकने जैसे मुद्दों को लेकर पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की बसों की चंडीगढ़ आने की एंट्री शाम तक रुकी रहीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

वहीं इस मामले में पीआरटीसी, पनबस मुलाजिम साझी एक्शन कमेटी चंडीगढ़ के नेता जगजीत सिंह ने कहा 19 जून की बैठक में बसों की एंट्री, बस अड्डों की फीस आदि को लेकर चर्चा होगी। बैठक में दोनों प्रशासन के अधिकारी व यूनियनें शामिल होगी।

बता दें कि पूरा विवाद आईएसबीटी-43 की समयसारिणी पर खड़ा हुआ। पंजाब रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों की यूनियन का आरोप है कि चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) मनमर्जी कर रहा है। जिसके बाद कर्मचारियों ने खुद ही फैसला ले लिया कि वह बसें चंडीगढ़ नहीं ले जाएंगे। वहीं यूनियन के पदाधिकारियों के साथ अधिकारियों की वार्ता के बाद पूरे मामले को सुलझाया गया। इसके बाद बस यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें- अब पंजाब से बसों की एंट्री चंडीगढ़ में नहीं होगी, जानें- क्यों…

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular