Thursday, August 20, 2026
Homeरोजगारयहां निकली है जूनियर इंजीनियर के पदों भर्ती

यहां निकली है जूनियर इंजीनियर के पदों भर्ती

APSC JE Recruitment 2025: असम लोक सेवा आयोग (APSC) की ओर फिशरी विभाग में  जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. आवेदन की प्रक्रिया 03 मई 2025 से शुरु होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 2 जून 2025 तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट apsc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

APSC JE Recruitment 2025: कुल इतने  पदों पर होगी भर्ती 

असम लोक सेवा आयोग (APSC) के फिशरी विभाग में  जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 32 पदों पर भर्ती की जाएगी.

कितनी होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता 

इस पद पर आवेदन करने के लिए  उम्मीदवारों के पास किसी भी AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एंड प्लानिंग या कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी में तीन सालों का डिप्लोमा होना जरूरी है. डिप्लोमा कोर्स रेगुलर होना चाहिए डिस्टेंस कोर्स से प्राप्त डिप्लोमा मान्य नहीं होगा.

कितनी होगी आयु सीमा 

उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी. ऐसे में न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 297.20 रुपये  का शुल्क देना होगा. जबकि ओबीसी/एमओबीसी और एससी/एसटी/बीपीएल/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के कैंडिडेट्स को 197.20 रुपये और 47.20 रुपये का शुल्क देना होगा.

कैसे करें आवेदन 
  1. उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशियल साइट apsc.nic.in पर जाना होगा.
  2. फिर होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा.
  3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  4. अब आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा.
  5. फिर आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए.
  6. अब एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लें.
  7. अंत में उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लें.

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular