Friday, May 17, 2024
Homeधर्मरविवार को करें ये उपाय बढ़ेगा मान सम्मान

रविवार को करें ये उपाय बढ़ेगा मान सम्मान

- Advertisment -
- Advertisment -

Raviwar Upay: सप्ताह का हर एक दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित होता है। ऐसे ही रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। सूर्य देव की आराधना करने के लिए रविवार का दिन उत्तम माना जाता है। कहते हैं कि जिसकी कुंडली में सूर्य की शुभ स्थिति होती है वो व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है, उसे हर काम में सफलता मिलती है।

सूर्य की अच्छी स्थिति की वजह से व्यक्ति का स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है। कुंडली में सूर्य की मजबूत स्थिति जीवन में सुख, संपत्ति और यश दिलाती है। जिस व्यक्ति का सूर्य कमजोर होता है उसका स्वास्थ्य  खराब रहता है वो हमेशा बीमार रहता है। उसके जीवन में धन के साथ-साथ मान सम्मान की कमी रहती है। आइए जानते हैं रविवार को कुछ खास उपाय करने से सूर्य देव प्रसन्न रहते हैं। सूर्य देव की कृपा से जीवन की सारा बाधाएं दूर हो जाती है।

रविवार को करें ये उपाय (Raviwar Upay)

रविवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और इसके बाद साफ-स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए। इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें। सूर्य को अर्घ्य देते हुए ‘ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से सूर्य देवता जल्द प्रसन्न होते हैं और आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

रविवार के दिन घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीया जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देती हैं।

ये भी पढ़ें- इस राज्य में जनता को मुफ्त मिलेगा गैस सिलेंडर

रविवार के दिन माथे पर चंदन का तिलक लगाना बहुत उत्तम माना जाता है। आप जब भी घर से बाहर निकलें माथे पर चंदन का तिलक लगाकर ही निकलें। माना जाता है कि ऐसा करने से सभी जरूरी कार्य सफल होते हैं। इसके साथ ही रविवार के दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना भी अच्छा माना जाता है।

रविवार के दिन सूर्य को जल अर्पित करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इस दिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही सूर्य देव को फूल, रोली, अक्षत और मिश्री अर्पित करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

 

 

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular