Thursday, August 13, 2026
Homeराजस्थानRajasthan Board 12th Result: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं परिणाम घोषित किया,...

Rajasthan Board 12th Result: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 12वीं परिणाम घोषित किया, यहां-करें चेक

Rajasthan Board 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजों की घोषणा राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की।

छात्र अपना रिजल्ट आरबीएसई माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajeduboard.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

इस बार 12वीं की परीक्षा में 267737 (97.09 प्रतिशत) लड़के पास हुए। वहीं लड़कियों की संख्या 297609 और उनका प्रतिशत 98.42% है। इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए कुल 893616 स्टूडेंट पंजीकृत थे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular