Friday, November 6, 2026
HomeदेशHBSE Result : हरियाणा बोर्ड ने सेकेंडरी शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय पूरक...

HBSE Result : हरियाणा बोर्ड ने सेकेंडरी शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का रिजल्ट किया घोषित

  • 66.16 प्रतिशत रहा सेकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा का परिणाम
    47.74 प्रतिशत रहा सेकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) परीक्षा का परिणाम

HBSE Result : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सितंबर/अक्तूबर-2026 में आयोजित करवाई गई सेकेण्डरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि सेकेण्डरी शैक्षिक पूरक परीक्षा का परिणाम 66.16 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 7908 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 5232 उत्तीर्ण हुए तथा 2431 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट (E.I.O.P.) तथा 245 परीक्षार्थियों की Essential Repeat आयी है।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में प्रविष्ट हुए 4845 छात्रों में से 65.88 पास प्रतिशतता के साथ 3192 छात्र पास हुए तथा 3063 छात्राओं में से 66.60 पास प्रतिशतता के साथ 2040 छात्राएं पास हुई। इस परीक्षा में जिला हिसार 87.19 पास प्रतिशतता के साथ प्रथम स्थान पर तथा जिला सोनीपत 38.18 पास प्रतिशतता के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।

उन्होंने बताया कि सेकेण्डरी मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम 47.74 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 7407 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 3536 उत्तीर्ण हुए तथा 3871 परीक्षार्थियों की रि-अपीयर आयी है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले 4473 छात्रों में से 2097 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 46.88 रही तथा 2934 प्रविष्ट हुई छात्राओं में से 1439 छात्राएं पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 49.05 रही।

उन्होंने आगे बताया कि इच्छुक परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन:जांच/पुनर्मूल्यांकन हेतु निर्धारित शुल्क सहित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RELATED NEWS

Most Popular