मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धनतेरस का तोहफा देते हुए प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की घोषणा की।
यह बढोतरी 1 जुलाई, 2026 से लागू होगी। इससे महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दर 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है।
इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार के लगभग 2 लाख 78 हजार नियमित कर्मचारियों और करीब 2 लाख 60 हजार पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।
इनके अलावा, बोर्डों, निगमों, स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों आदि के कर्मचारियों को भी इसी के अनुसार लाभ मिलेगा। इससे वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के खजाने पर 545 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा।

