Friday, November 6, 2026
Homeहरियाणामहिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर...

महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर की गई

हरियाणा सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सकारात्मक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना शुरू की गई है।

इस योजना का उद्देश्य ऐसे संस्थानों को पहचान एवं प्रोत्साहन प्रदान करना है, जो महिला कर्मचारियों की सुरक्षा, सम्मान और कार्यस्थल पर समान अवसरों को प्राथमिकता देते हैं।

विभाग के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस पुरस्कार की पांच विभिन्न श्रेणियों के लिए पात्र संस्थानों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। सरकार द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर, 2026 कर दी गई है।

उन्होंने पात्र संस्थानों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पोर्टल पर अवश्य जमा करवाएं।

इस योजना से संबंधित पात्रता, पुरस्कार की श्रेणियों एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav/ पर विजिट किया जा सकता है।

RELATED NEWS

Most Popular