Friday, October 25, 2024
Homeपंजाबपंजाब में पत्नी बनी हैवान, पति पर कैंची से हमला कर किया...

पंजाब में पत्नी बनी हैवान, पति पर कैंची से हमला कर किया हत्या

पंजाब के लुधियाना में पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मामूली झगड़े के दौरान सोनम ने अपने पति पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे उसके पति का गला कट गया। खून से लथपथ हालत में उसे सीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

मृतक की पहचान बसंत नगर निवासी गौरव कुमार के रूप में की गई है। वह घर में ही होजरी की दुकान चलाता था और घर की ऊपरी मंजिल पर अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ रहता था। उसके एक लड़का और एक लड़की है, जिसमें लड़का 12 साल का और बेटी डेढ़ साल की है। सोनम को अपने किए पर पछतावा है।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, गौरव का अपनी पत्नी सोनम से अक्सर झगड़ा होता था। मंगलवार सुबह गौरव और सोनम में किसी बात को लेकर फिर झगड़ा हो गया। सोनम ने गौरव पर होजरी कटर फेंक दिया और कटर गौरव की गर्दन के पीछे लगा, जिससे उसका गला कट गया और गौरव को अस्पताल ले जाने में देरी हुई जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने सोनम को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब, ठंड की दोहरी मार, मौसम विभाग ने 48 घंटे के लिए जारी किया रेड अलर्ट

उनकी शादी को लगभग 13 साल हो गए हैं। सोनम ने बताया है कि उसने जानबूझ कर हमला नहीं किया था, यह गलती से हो गया और गलती से उसकी गर्दन पर चोट लग गई, जिससे यह हादसा हुआ।

इसके साथ ही जोधेवाल थाना प्रभारी परमदीप ने बताया कि घटना के वक्त गौरव और सोनम का 11 साल का बच्चा घर में मौजूद था। पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी। पुलिस ने सोनम को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular