Wednesday, July 29, 2026
Homeपंजाबपंजाब मौसम अपडेट, इन शहरों में बढ़ेगा तापमान, हीटवेव का अलर्ट

पंजाब मौसम अपडेट, इन शहरों में बढ़ेगा तापमान, हीटवेव का अलर्ट

देशभर में मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तर-दक्षिण भारत में गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। दिन-ब-दिन गर्मी के साथ-साथ तापमान भी बढ़ता जा रहा है। पंजाब में आज सुबह का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री है, कई जगहों पर बदलाव के आसार हैं।

चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहेगा. यहां भी शाम या रात तक बारिश की संभावना है। जालंधर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। लुधियाना में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा।

एनजीटी ने पराली जलाने की घटना से निपटने के लक्ष्य को पूरा करने का तरीके सुझाने को कहा

देश के कई राज्यों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इस बीच मौसम विभाग ने 8 अप्रैल को मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही भारत के दक्षिणी राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular