Monday, May 6, 2024
Homeपंजाबपंजाब मौसम अपडेट, पटियाला में हो सकती है बारिश

पंजाब मौसम अपडेट, पटियाला में हो सकती है बारिश

- Advertisment -
- Advertisment -

मौसम विभाग के मुताबिक, आज कई जगहों पर लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है> आज बुधवार 24 अप्रैल को पंजाब में सुबह का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और शाम का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। इसके अलावा अमृतसर और पटियाला में भी बारिश की संभावना है।

चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा। आज भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगा। आज गर्मी बढ़ेगी। जालंधर में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहेगा। गुरुवार से शनिवार तक दिन गर्म रहेंगे।

लुधियाना में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा। मौसम साफ रहेगा। बठिंडा में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगा। आज गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। पटियाला में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा। रविवार को सुबह और शाम को बारिश की संभावना है।

अब पंजाब से बसों की एंट्री चंडीगढ़ में नहीं होगी

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, आज मौसम बदला है और मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली और तेज हवाओं के कारण दिल्ली का मौसम सुहावना हो गया।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 22 से 26 अप्रैल के बीच अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 22 से 23 अप्रैल के बीच उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular