Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पुलिस हथियार जमा न करवाने वालों पर करेगी सख्ती, आज भेजे...

रोहतक पुलिस हथियार जमा न करवाने वालों पर करेगी सख्ती, आज भेजे जायेंगे नोटिस

- Advertisment -

रोहतक में 7300 लोगों के पास हथियार, अभी तक 80% लोगों ने ही जमा किए हथियार, प्रशासन ने दिया था 15 अप्रैल तक का समय, बाकी लोगों पर सख्ती की तैयारी, जल्द भेजे जाएंगे नोटिस

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक पुलिस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए हथियार जमा नहीं करवाने वाले लोगों पर सख्ती की तैयारी कर ली है। सोमवार से उनके घरों पर पुलिस नोटिस भेजने जाएगी। इसके बाद भी हथियार जमा नहीं करवाए गए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सहित हथियार लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जा सकती है। बता दें अब तक करीब 80 प्रतिशत लोगों ने हथियार जमा करवाए हैं। जिला प्रशासन की तरफ से हथियार जमा करवाने के लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया गया था। ऐसे में उन लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है जिन्होंने आदेशों की पालना नहीं की। साथ ही पुलिस अवैध हथियार रखने वाले लोगों के खिलाफ भी अभियान चला रही है।

एसपी हिमांशु गर्ग ने हथियार जमा करवाए जाने की समीक्षा की। गौरतलब है कि जिले में 7300 लोगों के पास हथियार हैं जिनमें से करीब 80 प्रतिशत लोगों ने हथियार जमा करवाए हैं। एसपी ने सभी पुलिस थानों के एसएचओ को आदेश जारी किए हैं कि उनके थाना क्षेत्र में जिन लोगों ने हथियार जमा नहीं करवाए हैं। उनकी लिस्ट बनाकर उन्हें नोटिस भेजे जाएं। अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदेशों में साफ कहा गया है कि आमजन अपने हथियार पुलिस थानों या गन हाउस में भी जमा करवा सकते हैं। उन्होंने पुलिस थानों से भी हथियारों का डाटा मांगा है।

एसपी हिमांशु गर्ग ने थानों की पुलिस के साथ ही सभी अपराध जांच शाखाओं को आदेश दिए हैं कि वे सघन चेकिंग अभियान चलाएं। इस दौरान अवैध हथियार रखने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। हथियार बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाए जाएं। एसपी रोहतक हिमांशु गर्ग ने कहा कि जिले के हथियारधारकों को सूचना भेजी गई थी कि वे चुनाव को देखते हुए हथियार जमा करवा दें। अब तक करीब 80 प्रतिशत हथियार जमा हो चुके हैं। जिन लोगों ने हथियार जमा नहीं करवाए हैं, उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे। साथ ही कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हरियाणा में 25 मई को लोकसभा का चुनाव होना है। आदर्श आचार संहिता के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी ने 15 अप्रैल तक सभी लाइसेंसी हथियार संबंधित थाने या फिर गन हाउस में जमा करवाने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही कहा गया है कि अगर किसी ने इस मामले में लापरवाही की तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें जिन लोगों ने अभी तक हथियार जमा नहीं करवाए है, उनमें ऐसे भी लोग हैं जो बैंक या अन्य किसी व्यक्ति के पास पीएसओ या गार्ड की नौकरी करते हैं। उन्हें भी हथियार जमा करवाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा वीआईपी, नेता भी शामिल हैं। अति आवश्यक होने पर ही व्यक्ति प्रशासन से हथियार पास रखने की अनुमति ले सकता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular