Tuesday, August 25, 2026
HomeपंजाबPunjab Weather: 11 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, अगले 7 दिन...

Punjab Weather: 11 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, अगले 7 दिन तक भारी बारिश के आसार

Punjab Weather: इस बार पंजाब में मानसून तय समय से 5 दिन पहले आ गया, जिससे मौसम में बदलाव आया और अच्छी बारिश हुई। जून माह में राज्य में सामान्य से 19% अधिक वर्षा दर्ज की गई। 29 जून तक कुल 54.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य आंकड़ा 46.2 मिमी है।

आज की चेतावनी और अगले 7 दिनों के लिए पूर्वानुमान:
मौसम विभाग ने पंजाब के 11 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

ऑरेंज अलर्ट: संगरूर और पटियाला

यलो अलर्ट: मनसा, बरनाला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, रूपनगर, नवांशहर, होशियारपुर और पठानकोट

कल की वर्षा:
फिरोजपुर: 54.5 मिमी
मोगा: 32 मिमी
पठानकोट: 7 मिमी

Punjab News: वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 2 लाख 70 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने का लक्ष्य

बारिश के कारण राज्य में औसत तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अन्य शहरों में यह 34 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह तक बारिश जारी रहेगी। यदि मानसून इसी तरह जारी रहा तो लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी और जलस्रोतों का स्तर भी सुधरेगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular