Wednesday, November 25, 2026
HomeहरियाणाHTET 2026 : 27 नवंबर तक एचटेट अभ्यर्थी कर सकते हैं...

HTET 2026 : 27 नवंबर तक एचटेट अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 28 व 29 नवंबर को कर सकेंगे आवेदन में संशोधन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव  दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2026 (एचटेट) लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन 26 व 27 दिसंबर, 2026 को किया जा रहा है।

इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढक़र/समझकर 27 नवंबर, 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिन द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं, परंतु अभी तक शुल्क जमा नहीं करवाया गया है, वे आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2026 से पूर्व अपना शुल्क जमा करवाते हुए आवेदन प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करना सुनिश्चित करें। ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क के सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अभ्यर्थी पुष्टिकरण पृष्ठ (Confirmation Page) का प्रिंट लेना सुनिश्चित कर लें।

उन्होंने बताया कि एचटेट-2026 परीक्षा के लिए आवेदन 18 नवंबर, 2026 से लाइव किए जा चुके हैं। परीक्षा से संबन्धित सूचना बुलेटिन (Information Bulletin) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी सूचना बुलेटिन (Information Bulletin) में दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़कर/समझकर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 28 व 29 नवंबर, 2026 को अपने विवरणों में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं। 27 नवंबर, 2026 उपरांत ऑनलाइन आवेदन तथा 29 नवंबर, 2026 उपरांत विवरण सुधार की अनुमति नहीं होगी। इस सन्दर्भ में कोई भी प्रार्थना पत्र/प्रतिवेदन किसी भी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट www.bseh.org.in का नियमित तौर पर अवलोकन करते रहें ताकि वे किसी भी महत्वपूर्ण व अति-आवश्यक जानकारी/सूचना से वंचित न रह जाएं।

ये भी पढ़ें- सीटें न दर्शाने वाले निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज, शिक्षा विभाग ने अपनाया सख्त रुख

RELATED NEWS

Most Popular