Thursday, July 3, 2025
HomeपंजाबPunjab Weather: पंजाब में आज बारिश की संभावना नहीं, आईएमडी ने इस...

Punjab Weather: पंजाब में आज बारिश की संभावना नहीं, आईएमडी ने इस दिन बारिश का अनुमान जताया

Punjab Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, जुलाई 2025 में पंजाब में सामान्य से बेहतर बारिश होने की उम्मीद है। इस महीने पूरे राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है, जो खासकर धान की खेती करने वाले किसानों के लिए स्वागत योग्य खबर है।

आज न तो बारिश होगी और न ही कोई अलर्ट।
राज्य में आज मौसम शांत रहेगा और आईएमडी द्वारा कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बुधवार को बारिश नहीं होने से तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, हालांकि प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहा। बठिंडा में तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही अमृतसर में सुबह भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

5 जुलाई से फिर शुरू हो सकती है बारिश
पंजाब में 5 जुलाई से एक बार फिर बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश से सटे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों में बारिश की संभावना है। आईएमडी ने 6 जुलाई को राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और 8 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया है।

रोहतक में सीवर व ड्रेनों की सफाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

तापमान में गिरावट, लू से राहत
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि जुलाई में राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। इस महीने अत्यधिक गर्मी और लू की स्थिति दुर्लभ होगी। रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है, जिससे मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और आरामदायक हो जाएगा।

पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान (आज का पूर्वानुमान)
अमृतसर: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान: 28°C – 33°C
जालंधर: बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना। तापमान: 28°C – 32°C
लुधियाना: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान: 27°C – 33°C
पटियाला: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान: 28°C – 34°C
मोहाली: बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना। तापमान: 27°C – 33°C

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular