Friday, August 28, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में सीवर व ड्रेनों की सफाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए...

रोहतक में सीवर व ड्रेनों की सफाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

रोहतक: जिलाधीश धर्मेंद्र सिंह ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 16 (1) के तहत नगर निगम की परिधि में सीवर-ड्रेन की सफाई के कार्य के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए है, जो सफाई का कार्य पूर्ण होने तक जारी रहेंगे। जिलाधीश द्वारा नियुक्त किए गए ड्यूटी मजिस्ट्रेट का ड्यूटी चार्ट नगर निगम आयुक्त द्वारा तैयार किया जाएगा।

जिलाधीश धर्मेंद्र सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत नगर निगम के कार्यकारी अभियंता मनजीत दहिया, नवीन धनखड़, सहायक अभियंता सुनील शर्मा, तरूण, सत्यव्रत, वीरेंद्र सिंह, शांत सुहाग एवं संजय बंसल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ महिला पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा पुलिस बल के प्रभारी निरंतर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहेंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular