Saturday, May 18, 2024
HomeपंजाबPunjab, सेहतमंद पंजाब के उद्घाटन के बाद सुनील जाखड़ ने साधा निशाना,...

Punjab, सेहतमंद पंजाब के उद्घाटन के बाद सुनील जाखड़ ने साधा निशाना, कही ये बातें

- Advertisment -
- Advertisment -

Punjab, भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सेहतमंद पंजाब के उद्घाटन के बाद आप सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री चुना है और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं के उद्घाटन के लिए किसी बाहरी मुख्यमंत्री पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

जाखड़ की यह टिप्पणी आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पंजाब में सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प करने के उद्देश्य से ‘सेहतमंद पंजाब’ मिशन का उद्घाटन करने को लेकर की है। मान के साथ केजरीवाल ने पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई और अन्य सुविधाओं का भी आरंभ किया।

जाखड़ ने भगवंत मान सरकार पर ‘सेहतमंद पंजाब’ के नाम पर पंजाबियों के साथ ‘क्रूर मजाक’ करने का आरोप लगाया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि सत्तारूढ़ आप उन कार्यों का श्रेय लेने के लिए बेताब है जो सरकार का कर्तव्य है।

कर्ज से होने वाले खर्च पर CM Mann बोले- 27,000 करोड़ से पाटा भारी भरकम ब्याज

भाजपा नेता ने कहा कि पंजाबियों ने भगवंत मान को चुना है और उन्हें विभिन्न उद्घाटनों के लिए ‘बाहरी मुख्यमंत्री’ पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले, केजरीवाल ने (अमृतसर में) एक उत्कृष्टता विद्यालय का उद्घाटन किया था। मैं इसे उद्घाटन नहीं कहूंगा, बल्कि पहले से मौजूद स्मार्ट स्कूल का पुन: लोकार्पण कहूंगा।’’

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular