Saturday, May 18, 2024
Homeदेशसिक्किम में बादल फटने से सेना के 23 जवान लापता

सिक्किम में बादल फटने से सेना के 23 जवान लापता

- Advertisment -
- Advertisment -

उत्तरी सिक्किम की ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने की वजह से तीस्ता नदी में अचानक से बाढ़ आ गई है। घाटी में तैनात सेना के 30 जवान लापता हो गए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। सेना के जवानों की तलाशी जारी है। बादल फटने की वजह से वहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सिंगतम पहुंचे और यहां उन्होंने स्थिति का का जायजा लिया है।

सेना के वाहन पानी में डूबे

खबर है कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए हैं। 23 जवानों के लापता होने की सूचना मिल रही है। साथ ही साथ सेना की 41 गाड़ियां भी कीचड़ में डूब गई है।

बीजेपी के एक नेता ने जानकारी दी है कि सरकारी तंत्र को लगाकर लोगों की जान बचाई जा रही है जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन सिंगतम में सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।  कुछ लोगों के गुमशुदा होने की सूचना है जिन्हें ढूंढने की कोशिश चल रही है।

https://x.com/ANI/status/1709406004981744094?s=20

रक्षा पीआरओ ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके कारण सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हुए।

ये भी पढ़ें- दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भूकंप

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular