Saturday, May 18, 2024
HomeदेशAAP सासंद संजय सिंह के घर ईडी की छापेमारी, कथित शराब घोटाले...

AAP सासंद संजय सिंह के घर ईडी की छापेमारी, कथित शराब घोटाले में जारी तलाशी

- Advertisment -
- Advertisment -

आम आदमी पार्टी (AAP) के सासंद संजय सिंह के 51 ठिकानों पर ईडी ने बुधवार की सुबह से ही ताबड़तोड़ छापेमारी शुरु कर दी है। कथित शराब घोटाले के मामले में ईडी ने संजय सिंह से जुड़े लोगों के घर पर भी छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान संजय सिंह अपने आवास पर ही मौजूद थे।

इस छापेमारी को लेकर संजय सिंह समेत उनके पिता दिनेश सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं के भी बयान सामने आ रहे हैं। उनके  पिता दिनेश सिंह ने कहा कि संजय सिंह देर रात घर आये। मैंने इन सभी लोगों को चाय-पानी भी ऑफर किया। हमने कहा कि आज एक ही दिन में अपनी जांच पूरी कर लीजिए।  उन्होंने कहा कि विभाग अपना काम कर रहा है, हम उनका सहयोग करेंगे। मणिपुर पर कार्रवाई नहीं हो रही है, जबकि संजय सिंह पर हो रही है। ये बदले की कार्रवाई नहीं है तो क्या है। उन्हें बदले की भावना के तहत ही राज्यसभा से सस्पेंड किया गया, वो भी पूरे सत्र के लिए ऐसा किया गया।

https://x.com/ANI/status/1709386048671985930?s=20

वहीं आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ पीएम मोदी का डर है क्योंकि संजय सिंह लगातार उनके और अडानी के मुद्दे पर सवाल उठाते रहे हैं। मैं PM मोदी से कहना चाहती हूं कि हम सब अरविंद केजरीवाल के मजबूत सिपाही हैं हम डरने वाले नहीं हैं, चाहे वे ED-CBI या किसी को भी भेजें।

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि अब ये सिलसिला चुनाव तक चलेगा। पीएम मोदी और अमित शाह की टीम ने ये बता दिया है कि 2024 के चुनाव की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। कल न्यूजक्लिक के ठिकानों और तमाम पत्रकारों पर और आज संजय सिंह के आवास पर छापेमारी हो रही है। हांडी भर चुकी है, फूटने वाली है।

ये भी पढ़ें- सिक्किम में बादल फटने से सेना के 23 जवान लापता

आपको बता दें कि शराब घोटाले मामले में संजय सिंह के घर पर छापेमारी जारी है। आप सांसद संजय सिंह का शराब घोटाले में दाखिल चार्जशीट में नाम शामिल था। इसी मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी जेल में हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular