Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकहरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, सरकार ने की यह पहल

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, सरकार ने की यह पहल

- Advertisment -

फाइव स्टार रेटिंग से हरियाणा सरकार के पैनल पर आयुर्वेदिक इलाज शुरू, रोहतक का अथर्व आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हस्पताल हरियाणा का पहला आयुर्वेदिक हस्पताल बना।

- Advertisment -

रोहतक। हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले होने वाली है क्योंकि फाइव स्टार रेटिंग से हरियाणा सरकार के पैनल पर कर्मचारियों का आयुर्वेदिक इलाज शुरू किया जायेगा। हाल ही में आयुष हरियाणा द्वारा पंचकुला में एक प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें विभाग द्वारा किए जा रहे नए नए कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। डॉ संजीव मदान ने बताया कि रोहतक के लिए गर्व की बात है कि इस प्रदर्शनी में अथर्व आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हस्पताल रोहतक को आयुष हरियाणा द्वारा दिए गए आयुष स्वर्ण सर्टिफिकेट को भी प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी से डी जी आयुष डॉ साकेत कुमार ने अथर्व के सीनियर कंसल्टेंट्स डॉ संजीव मदान, डॉ सुशील आर्य, डॉ प्रिंस गिरोत्रा का परिचय करवाते हुए बताया कि अथर्व आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हस्पताल हरियाणा का पहला आयुर्वेदिक हस्पताल है जो विभाग द्वारा आयुष स्वर्ण फाइव स्टार रेटिंग से सर्टिफाइड किया गया है और हरियाणा सरकार के पैनल पर भी हरियाणा का पहला आयुर्वेदिक हस्पताल है।

मुख्यमंत्री जी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए तीनों डॉक्टर्स से अथर्व के बारे में विस्तार से पूछा कि वहां किस प्रकार की सुविधा है और किस किस तरह से आयुर्वेदिक इलाज करते हैं। डॉ सुशील आर्य, डॉ प्रिंस ने उन्हें बताया कि हमारा हस्पताल भारत का पहला आयुर्वेदिक हस्पताल है जो कि ई सी एच एस पैनल पर है व सभी प्राइवेट टी पी ए / पैनल्स पर कैशलैस आयुर्वेदिक इलाज कर रहा है।

सरकार की पहल पर अब हरियाणा सरकार कर्मचारियों,परिवार जनों,पेंशन धारकों को भी हमारे हस्पताल में आयुर्वेदिक इलाज मिल जायेगा। मुख्यमंत्री जी ने तीनों से आश्वासन लिया कि अथर्व रोहतक लोगों को शुद्ध आयुर्वेदिक इलाज प्रदान करेगा वा उन्हें रोगमुक्त होकर लंबा जीवन जीने में मदद करेगा।

डॉ साकेत कुमार ने सर्टिफिकेट देते हुए शुभकामनाएं दी। टीम अथर्व ने टीम आयुष – डॉ साकेत कुमार , डिप्टी डायरेक्टर डॉ वंदना, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ सुषमा, रजिस्ट्रार डॉ दिनेश व अन्य सभी सहयोगियों का इस सफलता में सहयोग के लिए आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular