Punjab News: लुधियाना में बिहार के एक युवक की किस्मत चमक गई, जब उसने 3 करोड़ रुपये की लॉटरी जीत ली। सिक्किम स्टेट लॉटरी बंपर का यह बड़ा इनाम जीतने वाले युवक दिनेश कुशवाहा आज लुधियाना के घंटा घर स्थित भनोट एंटरप्राइजेज के दफ्तर पहुंचे, जहां उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया।
जानकारी के मुताबिक, यह बंपर लॉटरी 16 मई को थी और दिनेश कुशवाहा ने 18 मई को इसका टिकट खरीदा था। बाद में उन्हें पता चला कि उनके टिकट पर 3 करोड़ रुपये का बंपर इनाम निकला है। इसके बाद, इनाम पाने की आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए वह लुधियाना पहुंचे।
मीडिया से बातचीत के दौरान दिनेश कुशवाहा ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं और काफी समय से लॉटरी खेल रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह लॉटरी टिकट भनोट एंटरप्राइजेज के आउटलेट से खरीदा था और बाद में पता चला कि उनके टिकट नंबर **999327** पर 3 करोड़ रुपये का बंपर इनाम निकला है।
Punjab News: भारत दुनिया के शीर्ष 15 निवेश स्थलों की सूची से बाहर – हरपाल सिंह चीमा
दिनेश ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में दर्जी का काम करते हैं और एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लॉटरी जीतने की खबर मिलने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
इस मौके पर भनोट एंटरप्राइजेज के प्रमुख ने कहा कि अब तक उनके आउटलेट से कई लोग बड़े इनाम जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि एक मेहनती युवक की किस्मत चमक गई है। उन्होंने कहा कि लॉटरी किस्मत का खेल है और सरकारी लॉटरियों में इनाम मिलने की गारंटी होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि दिनेश ने करीब 500 रुपये का टिकट खरीदा था और अब वह करोड़पति बन गए हैं, जिससे यह उम्मीद जगती है कि उनके परिवार के सपने ज़रूर पूरे होंगे।

