Thursday, August 20, 2026
HomeपंजाबPunjab News: पंजाब मंत्रिमंडल का फैसला, 3600 शिक्षकों की होगी भर्ती

Punjab News: पंजाब मंत्रिमंडल का फैसला, 3600 शिक्षकों की होगी भर्ती

Punjab News: पंजाब मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में हुई। आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

कैबिनेट ने 3600 शिक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया है। यह भर्ती विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए की जाएगी। राज्य में दो विश्वविद्यालय स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। सीजीसी और रयात बहारा को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मंजूरी दे दी गई है।

Punjab News: 10 जुलाई को होगा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र, अधिसूचना जारी

बैठक में किला रायपुर में बैलगाड़ी प्रतियोगिता आयोजित करने को मंजूरी दी गई। इस संबंध में एक विधेयक विधानसभा में पेश किया जाएगा। हरपाल सिंह चीमा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब सरकार बेअदबी को लेकर गंभीर है। इस संबंध में विभिन्न विद्वानों से सलाह ली जा रही है। उन्होंने कहा कि जब पूरा मसौदा तैयार हो जाएगा तो उसे आपके साथ साझा किया जाएगा।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular