Punjab News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने मौर विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक सुखवीर सिंह मैसरखाना को पार्टी से निकाल दिया है। उन पर पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और झूठे बयान देकर पार्टी की छवि खराब करने का आरोप है। इन्हीं आधारों पर उन्हें तुरंत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निकाल दिया गया है।
गेहूं MSP पर अभय चौटाला बोले- किसानों के साथ मजाक बंद करे सरकार
गौरतलब है कि आज ही सुखवीर सिंह मैसरखाना ने सोशल मीडिया पर सरकारी स्कूलों की हालत के बारे में एक वीडियो शेयर किया था; इस दौरान वे भावुक हो गए थे। आम आदमी पार्टी का कहना है कि वे झूठ फैलाकर पार्टी की छवि खराब कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें निकाला गया।

