Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना ज़िले के साहनेवाल विधानसभा क्षेत्र के कोहारा गाँव में 1100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले वर्धमान आइची स्टील कंपनी के नए फोर्जिंग प्लांट की आधारशिला रखी। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस प्लांट के लगने से इलाके के करीब 500 युवक-युवतियों को सीधा रोज़गार मिलेगा।
पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पिछली सरकारों के समय पंजाब से कई उद्योग बाहर चले गए थे। मंडी गोबिंदगढ़ इसका एक उदाहरण है जो हम सबके सामने है। उन्होंने कहा कि हमने कई देशों का दौरा किया और उन्हें पंजाब में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया।
Punjab News: श्री आनंदपुर साहिब में ‘विरासत-ए-खालसा’ 31 जुलाई तक पर्यटकों के लिए बंद
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि हमने उद्योगपतियों से सलाह-मशविरा करके औद्योगिक नीति बनाई है, जिसके नतीजे में पंजाब में उद्योग आ रहे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां भी मौजूद थे।


