Saturday, August 29, 2026
HomeपंजाबPunjab News: कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट,...

Punjab News: कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मानसा में ओलावृष्टि

Punjab News: पंजाब के 13 जिलों में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि आज पंजाब के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम में यह बदलाव पिछले कुछ दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। जिसके चलते शुक्रवार को लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में भी बारिश हुई। मानसा जिले में कल देर रात भारी ओलावृष्टि और बारिश हुई।

इसके कारण गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले शुक्रवार को औसत अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। शुक्रवार को पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहे। जिसके कारण मौसम में यह बदलाव देखा गया। हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान लुधियाना में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, दो दिनों में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। लेकिन 16 मार्च के बाद तापमान एक बार फिर बढ़ेगा। जिसके बाद गर्मी और बढ़ जाएगी।

जानिए कब से शुरु हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि

13 जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज पंजाब के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, मुक्तसर और मानसा शामिल हैं। अनुमान है कि बारिश के अलावा आज इन स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular