Punjab News: पवन वाल्मीक एक्शन कमेटी ने 30 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पंजाब बंद का ऐलान किया है। कमेटी के अध्यक्ष शशि गिल ने कहा कि यह बंद 21 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के विरोध में और सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के समर्थन में किया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। इस मामले में संबंधित DSP के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
शशि गिल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से सरकार के पास लंबित हैं, लेकिन अभी तक उनका समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, उनकी सेवा शर्तों में सुधार करने और अन्य मांगों को जल्द लागू करने के लिए किया जा रहा है। कमेटी का कहना है कि अगर सरकार समय पर मांगें नहीं मानती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना : रोहतक जिला में चिन्हित किए गए 8 लाख 11 हजार 950 लाभार्थी
कमेटी ने पूरे पंजाब के व्यापारियों, दुकानदारों, स्कूलों, कॉलेजों, मॉल, सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों से 30 जुलाई के बंद को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। शशि गिल ने कहा कि बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी आम नागरिक को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सामाजिक एकता और न्याय की मांग के लिए इस बंद में योगदान देने की अपील की। कमेटी ने उम्मीद जताई कि सरकार लोगों की भावनाओं को समझते हुए जल्द ही उचित निर्णय लेगी।


