Monday, May 6, 2024
HomeदेशWhatsApp से पंजाब हरियाणा के दुकानदारों के साथ धोखाधड़ी, पुलिस भी हुई...

WhatsApp से पंजाब हरियाणा के दुकानदारों के साथ धोखाधड़ी, पुलिस भी हुई हैरान

- Advertisment -
- Advertisment -

पंजाब के लुधियाना से धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक दुकानदार ने WhatsApp के माध्यम से अन्य दुकानदारों से 6 करोड़ रुपए के मोबाइल का आर्डर कर लिया और फिर फरार हो गया। इस मामले में पंजाब और हरियाणा के 20 से अधिक दुकानदारों ने थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को आरोपी जसप्रीत सिंह के खिलाफ शिकायत दी है।

माडल टाऊन इलाके में सिंह मोबाइल हब नाम से दुकान है। मुख्य शिकायतकर्ता विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी माडल टाऊन इलाके में कृष्णा इंटरप्राइजेज नामक दुकान है। यहां मोबाइल की बिक्री होती है। आरोपी जसप्रीत सिंह करीब एक साल से उसके संपर्क में है। जो कि उससे कई बार सस्ते रेट में मोबाइल खरीद कर सिंह मोबाइल हब में बेचने का दावा करता रहा है। उन्हें जरा भी शक नही हुआ कि आरोपी बड़े गबन की साजिश रच रहा है। वह कई बार उससे 2-3 लाख की डीलिंग कर चुका है। हर बार आरोपी ने उसे रकम का भुगतान किया है।

अधिकांश सभी आर्डर व्हाट्सएप के जरिए ही आते थे। व्हाट्सएप पर पंजाब -हरियाणा के कई दुकानदारों का एक ग्रुप बना हुआ है। जिसमें वह भी ऐड है। आरोपी ने दीपावली से तीन दिन पहले व्हाट्सएप ग्रुप में उसे 35 लाख की कीमत के करीब 75 मोबाइल का आर्डर दिया गया था। पेमेंट का भुगतान दीपावली के दिन होना था। पैसे मांगने पर उसने कहा कि दीपावली के बाद आपको पेमेंट कर दिया जायेगा। लेकिन अब आरोपी जसप्रीत सिंह का मोबाइल स्विच ऑफ है। उसका आधार कार्ड पर पता जाली है। जिसके बाद उसने थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को शिकायत दी है।

ये भी पढ़ें- मात्र 60 रुपए में घर ले जाइए दाल, जानिए क्या है केंद्र सरकार की योजना

इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 5 प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि आरोपी जसप्रीत सिंह ने व्हाट्सएप्प के जरिए दुकानदारों को मोबाइल के आर्डर दिए ओर 1500 से अधिक मोबाइल इकट्ठे करके मौके से फरार हो गया। आरोपी ने जो 75 मोबाइल फोन का ऑर्डर किया था उनमें अधिकतर आईफोन है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी जसप्रीत सिंह ने साजिश के तहत सुनाम,गंगानगर,सिरसा,पटियाला,मलोट व लुधियाना के कीब 20 से अधिक दुकानदारों से 6 करोड़ से अधिक की कीमत के मोबाइल हड़प किए है। सभी दुकानदार आरोपी जसप्रीत सिंह की शिकायत लेकर थाना डिवीजन नंबर 5 में पहुंचे । आरोपी ने वॉट्सऐप के जरिए अधिक कीमत में मोबाइल खरीद किए है।

बताया जा रहा है कि आरोपी करोड़ों रुपए का घोटाला करके दिल्ली की ओर भाग गया है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी दूसरे देश में भागने की योजना बना रहा है।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular