Thursday, May 28, 2026
Homeपंजाबगन्ना किसानों के लिए पंजाब सरकार का तोहफा! किसानों को गन्ने का...

गन्ना किसानों के लिए पंजाब सरकार का तोहफा! किसानों को गन्ने का अधिक दाम मिलेगा

पंजाब सरकार ने किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। सरकार ने गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद अब पंजाब के गन्ना किसानों को देश में फसल की सबसे ज्यादा कीमत मिलेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा- ”पंजाब सरकार की ओर से गन्ना किसानों के लिए तोहफा! गन्ने का दाम 10 रुपये बढ़ाकर 391 रुपये प्रति क्विंटल से 401 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। अब पंजाब के गन्ना उत्पादकों को पूरे भारत से सबसे ज्यादा रेट मिलेगा। पंजाब सरकार हमेशा अपने किसानों के कल्याण के लिए निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED NEWS

Most Popular