Monday, May 13, 2024
Homeपंजाबपंजाब, सरकार ने शुरू की घर-घर राशन योजना, लोकसभा चुनाव को लेकर...

पंजाब, सरकार ने शुरू की घर-घर राशन योजना, लोकसभा चुनाव को लेकर…

- Advertisment -
- Advertisment -

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में घर-घर राशन योजना शुरू की है। शनिवार को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घर-घर जाकर लोगों को राशन बांटा। उन्होंने लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी भी दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महारैली में बोलते हुए कहा कि जो आटा उनके और उनके मंत्रियों के घरों तक पहुंचता है, वही आटा अब इस योजना के तहत लोगों के घरों तक पहुंचेगा। अब से वह हर महीने लोगों के घरों तक खुद राशन पहुंचाएंगे। जिसे आटा चाहिए उसे आटा दिया जाएगा और जिसे चावल चाहिए उसे चावल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को अच्छी गुणवत्ता का आटा उपलब्ध कराएगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब में डेयरी किसानों का दूसरा सबसे बड़ा व्यवसाय है। अब पंजाब के वेरका का प्रमोशन होगा। वेरका को दिल्ली में दूध डिलीवरी की इजाजत मिल गई है। अब वेरका अपना दूध और उत्पादन दिल्ली ले जाएगा। इसके बाद हम बंगाल की ओर बढ़ेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस महीने के अंत तक पंजाब और चंडीगढ़ की 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप चाहोगे तो सब जीत जाओगे।

यमुनानगर में मुख्यमंत्री ने 24.02 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 16 ओडीआर सडक़ों के सुधार को दी स्वीकृति- स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल

वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अकाली दल पर निशाना साधते हुए कहा कि सुखबीर परिवार पंजाब बचाओ यात्रा नहीं बल्कि बचाओ यात्रा निकाल रहा है। आज सुखबीर बादल कार की छत पर खाना खा रहे हैं। हो सकता है आप लोगों की वजह से सुखबीर बादल ने कभी ऐसा किया हो। वे पंजाब बचाओ का नारा लगा रहे हैं, उनसे पूछो कि किससे बचाना है। मुझे तुमसे बचाना था।

मुख्यमंत्री के तौर पर मैं कह रहा हूं कि पंजाब पूरी तरह से सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग, प्रताप सिंह बाजवा, सुखबीर बादल नये तरह के बेरोजगार हैं। उनके पास कोई काम नहीं है। कांग्रेस को खुद नहीं पता कि उसके कितने गुट हैं। आपस में लड़ते रहते हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular