Saturday, May 18, 2024
Homeपंजाबपंजाब कांग्रेस का किसानों को समर्थन, हेल्पलाइन नंबर जारी

पंजाब कांग्रेस का किसानों को समर्थन, हेल्पलाइन नंबर जारी

- Advertisment -
- Advertisment -

पंजाब, किसानों के मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब के किसान अपने हक की लड़ाई के लिए आज दिल्ली जा रहे हैं। यह दिन इतिहास में लिखा जाएगा कि जब देश के किसान अपने हक की लड़ाई के लिए दिल्ली जा रहे थे तो उन्हें रास्ते में रोकने के लिए पाकिस्तान बॉर्डर बनाया गया था। किसान दिल्ली न पहुंच सकें, इसके लिए लंबे-लंबे बैरियर लगाए गए।

भाजपा पंजाब को अलगाववादी नजरों से देखती है। अगर किसानों को अलग नजरिये से नहीं देखा जाता तो अब तक उनकी मांगें पूरी हो गयी होतीं। 700 किसानों की शहादत के बाद प्रधानमंत्री ने कानूनों को रद्द कर दिया। पंजाब के किसान अभी तक हरियाणा में नहीं घुसे हैं, लेकिन पंजाब में सड़कें जाम कर दी गई हैं, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं, पंजाब सरकार को भी इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

शंभू बॉर्डर के बाद पुलिस ने दातासिंह वाला बॉर्डर पर दागे आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन का भी प्रयोग

किसानों की मांग है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाए, जिसका केंद्र सरकार ने वादा भी किया था। मोदी की गारंटी किसानों के लिए नहीं है। इस पर एक किसान का 2.95 लाख रुपये कर्ज है। यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल में किसानों का कर्ज माफ किया है लेकिन मोदी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया है। वर्तमान केंद्र सरकार ने कॉरपोरेट घरानों का करोड़ों रुपये का कर्ज माफ किया है।

किसानों की मांग है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दिया जाए, जिसका केंद्र सरकार ने वादा भी किया था। मोदी की गारंटी किसानों के लिए नहीं है। इस पर एक किसान का 2.95 लाख रुपये कर्ज है। यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल में किसानों का कर्ज माफ कर दिया है लेकिन मोदी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया है। वर्तमान केंद्र सरकार ने कॉरपोरेट घरानों का करोड़ों रुपये का कर्ज माफ किया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular