Saturday, May 18, 2024
HomeपंजाबPunjab, लापता लड़कियों का संदूक में मिला शव, पिता था शराब का...

Punjab, लापता लड़कियों का संदूक में मिला शव, पिता था शराब का आदी

- Advertisment -
- Advertisment -

Punjab, पंजाब के जालंधर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जालंधर जिले के कानपुर गांव में तीन बहनें अपने घर में एक संदूक के अंदर मृत पाई गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

एक अधिकारी ने बताया कि मकसूदन थाने में रविवार रात को तीन लड़कियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लड़कियों के माता पिता ने काम से लौटकर जब उनकी तलाश की तो उन्हें वे घर में नहीं मिली थीं।

पुलिस ने बताया कि प्रवासी मजदूर के परिवार में पांच बच्चे थे। उन्होंने बताया कि बहनों की पहचान कंचन, शक्ति और अमृता के रूप में हुई।

गांधी जयंती पर लगाया गया फ्री हेल्थ चेकअप, मरीजों की जांच के साथ दी गई दवाइयां

मौत के कारण का पता लगाने के लिए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के वास्ते भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामला तब प्रकाश में आया जब लड़कियों का पिता सोमवार को घर का सामान हटा रहा था और तभी उसे संदूक असामान्य रूप से ज्यादा भारी लगा।

पुलिस ने बताया कि जब उसने संदूक खोला तो उसके अंदर उसने तीनों बेटियों को पाया। पुलिस के अनुसार लड़कियों के पिता को हाल में उसकी शराब पीने की आदत के कारण मकान मालिक ने घर खाली करने के लिए कहा था

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular