Friday, August 28, 2026
Homeपंजाबसंगरूर-पटियाला नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस पलटी, 2 की...

संगरूर-पटियाला नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस पलटी, 2 की मौत

बीती रात संगरूर से एक दुखद खबर सामने आई, जहां संगरूर-पटियाला नेशनल हाईवे पर भवानीगढ़ के पास एक पी.आर.टी.सी. बस पलट गई। जिससे करीब 15 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और 2 युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में संगरूर के बादल कलां गांव के 25 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक बस में पटियाला से आ रहा था और उसे भवानीगढ़ उतरना था। भवानीगढ़ से 2 किमी पहले ही बस पलट गई। मृतक घर में अकेला कमाने वाला था। वह अपने पीछे अपनी माँ, पत्नी, बच्चे और दो छोटी अविवाहित बहनें छोड़ गए हैं। इस खबर के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।

MP News, किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए फूड प्रोसेसिंग उद्योग अपनाएं

यह बस पटियाला से बठिंडा जा रही थी, हादसे के वक्त इसमें करीब 50 यात्री सवार थे। जब बस पास के हनी ढाबे के पास पहुंची तो अचानक सड़क पर एक टैंकर आ गया, जिससे टक्कर से बचने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत भवानीगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular