Thursday, September 10, 2026
Homeदिल्लीHaryana Mausam Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 16 जिलों में बारिश...

Haryana Mausam Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 16 जिलों में बारिश के आसार जताए, जानिए ताज़ा मौसम अपडेट

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की विदाई पूर्ण रूप से हों चुकी है। मौसम आमतौर पर शुष्क और साफ़ बना हुआ सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। परन्तु अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार को हरियाणा के सिरसा ,हिसार ,भिवानी, चरखी दादरी ,रोहतक जिलों में हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि आज उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान पर बनने वाली हरियाणा के पश्चिमी जिलों पर हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया है । जिसका असर आज़ शनिवार को भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर देखने को मिलेगा।हरियाणा एनसीआर दिल्ली में शनिवार को भारत के सबसे बड़े पर्व विधानसभा चुनाव मतदान के दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। जिसकी वजह से हरियाणा के पश्चिमी जिलों विशेषकर सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, मेवात, पलवल, रोहतक, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, और यमुनानगर जिलों में गरज-चमक के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश हो सकती है।

कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी है।इसके बाद 8 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर आयेगा जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज जिला महेंद्रगढ़ में मौसम प्रणाली के असर से आंशिक बादल देखने को मिली शनिवार को वोटिंग के समय सम्पूर्ण इलाके में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं तेज गति से हवाएं चलने हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular