Saturday, September 21, 2024
Homeहरियाणारोहतककेजरीवाल की गिरफ्तारी का हरियाणा में भी विरोध, CM आवास का घेराव...

केजरीवाल की गिरफ्तारी का हरियाणा में भी विरोध, CM आवास का घेराव करेंगे आप कार्यकर्ता

Haryana News : अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा में सियासत तेज हो गई है। विपक्ष और आप नेताओं समेत विशेष समुदाय से जुड़े लोग भी कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।वहीं आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से I.N.D.I.A गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता ने प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री सैनी के आवास का घेराव करने के लिए आह्वान किया है।

उन्होंने ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को सेक्टर 3 कुरुक्षेत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव किया जाएगा।

वहीं कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके देश के सभी विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की भाजपा सरकार की कार्यशैली नई नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में सभी मजबूत विपक्षी आवाजों को कुचलने की कोशिश की गई है।

इनेलो नेता अभय चौटला ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए X पर यह भारत का नया “लोकतंत्र” है।जनता द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED के दम पर ठीक चुनावों से पहले गिरफ्तार किया जाता है।विपक्षी आवाज़ों को कुचलने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल किया जा रहा है या फिर उन्हें दबाव से नीतीश कुमार, शिंदे, अजीत पवार और जयंत की तरह अपने साथ एनडीए में शामिल किया जा रहा है। हमने आगाह किया था, अगर मिल कर इनसे नहीं लड़ा गया तो भाजपा देश से लोकतंत्र खत्म कर देगी, जो भी भाजपा के खिलाफ बोलेगा उसे जेल में डाल दिया जाएगा।

हिसार के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी न केवल असंवैधानिक है बल्कि राजनीतिक हताशा का स्पष्ट संकेत है। इस तरह की रणनीति का सहारा लेना लोकतंत्र के मूल सार को कमजोर करता है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों का घोर अपमान है।

वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए X पर लिखा कि हाईकोर्ट ने ED को नोटिस जारी किया है। जिसका जवाब ED को 22 अप्रैल को देना है। नोटिस का जवाब देने की बजाय आनन फानन में 2 घंटे के अंदर ED केजरीवाल जी को गिरफ्तार करने पहुंच गई। मोदी जी की ये बैचेनी दिखाती है कि आज देश में मोदी बस केजरीवाल से डरते हैं। अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर सकते हो, लेकिन उनके विचारों को कैसे कैद करोगे? न झुकेंगे, न बिकेंगे। इंकलाब जिंदाबाद।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular