Monday, August 10, 2026
Homeदिल्ली5 राज्यों के राज्यपाल बदले: वीके सिंह मिजोरम के, आरिफ मो. खान...

5 राज्यों के राज्यपाल बदले: वीके सिंह मिजोरम के, आरिफ मो. खान बिहार के बने गर्वनर, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली: केंद्र सरकार की सलाह पर महामहिम राष्ट्रपति ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए है। मंगलवार देर रात राष्ट्रपति भवन से जारी अधिसूचना में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। पूर्व सेना प्रमुख जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम के राज्यपाल से ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।

मणिपुर के गवर्नर बनें अजय कुमार भल्ला

राष्ट्रपति की तरफ से हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर के गवर्नर पद की जिम्मेदारी अजय कुमार भल्ला को दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि अजय कुमार भल्ला भारत के पूर्व गृह सचिव हैं। ऐसे में उनका मणिपुर का राज्यपाल बनना काफी अहम माना जा रहा है। करीब एक साल से ज्यादा समय से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में शांति के प्रयासों में अजय कुमार भल्ला अहम भूमिका निभा सकते हैं।

बिहार के नए राज्यपाल बनें आरिफ मोहम्मद खान 

आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। आरिफ मोहम्मद खान का जन्म 18 नवंबर 1951 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बी.ए. (ऑनर्स) (1972-73) और लखनऊ विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश से एलएलबी (1977) की डिग्री प्राप्त की है।

बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान ने अपना राजनीतिक जीवन एक छात्र नेता के रूप में शुरू किया और 1972-73 के दौरान महासचिव और 1973-74 के दौरान अध्यक्ष के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ का नेतृत्व किया। वो 1977 में 26 साल की उम्र में सियाना निर्वाचन क्षेत्र, बुलंदशहर से उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य बने।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular