Saturday, August 15, 2026
Homeहरियाणाहरियाणा में सियासी हलचल तेज : पूर्व CM हुड्डा बोले- कांग्रेस डेलीगेशन...

हरियाणा में सियासी हलचल तेज : पूर्व CM हुड्डा बोले- कांग्रेस डेलीगेशन राज्यपाल से मुलाकात करेगा

हरियाणा में भाजपा सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापसी के बाद से राजनीतिक हलचल तेज है। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को पत्र लिखने के बाद कांग्रेस का डेलीगेशन राज्यपाल से मुलाकात करेगा।

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भिवानी में गुरुवार को कहा कि कांग्रेस डेलीगेशन जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात करेगा। वहीं पूर्व सीएम ने कहा जजपा अपने 10 विधायकों को चंडीगढ़ लेकर पहुंचे, वे अपने 30 विधायक लेकर पहुंच जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार अल्पमत में है। सीएम सैनी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू कर नए सिरे से चुनाव करवाया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को लिखा पत्र- विधानसभा का सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट की मांग

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular