Thursday, May 2, 2024
Homeपंजाबअर्जुन अवार्डी DSP हत्याकांड में पुलिस का खुलासा, हादसा नहीं बल्कि हत्या

अर्जुन अवार्डी DSP हत्याकांड में पुलिस का खुलासा, हादसा नहीं बल्कि हत्या

- Advertisment -
- Advertisment -

कुछ दिनों पहले पंजाब पुलिस के डीएसपी दलबीर सिंह देयोल का शव जालंधर में रहस्यमय परिस्थितियों में मिला था। जानकारी के मुताबिक शव जालंधर के बस्ती बावा खेल नहर में मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, जिसमें कई नई बातें सामने आई हैं।

पंजाब पुलिस ने खुलासा किया है कि अर्जुन अवॉर्डी डीएसपी दलबीर सिंह देयोल के साथ कोई हादसा नहीं हुआ बल्कि उनकी हत्या की गई है। रविवार देर रात जालंधर में बस्ती बावा खेल नहर पुल के पास डीएसपी दलबीर सिंह देयोल की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस मामले की शुरुआती जांच में पता चला कि दलबीर सिंह देयोल को माथे में गोली मारी गई थी। इस दौरान हत्यारे डीएसपी दलबीर सिंह की सरकारी पिस्टल भी अपने साथ ले गए। दलबीर सिंह कपूरथला के गांव खोजेवाल के रहने वाले थे। वह वर्तमान में संगरूर के लद्दा कोठी में इंडिया रिजर्व बटालियन मुख्यालय में तैनात थे। डीएसपी दलबीर सिंह मधुमेह रोगी भी थे। मधुमेह के कारण उनका एक पैर कट गया था।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मिडल कक्षा की एनरोलमेंट व परीक्षा शुल्क वापिस लेने हेतु विद्यालयों को दिया गया अन्तिम अवसर

उल्लेखनीय है कि हाल ही में डीएसपी दलबीर सिंह दियोल ने गांव मंड में ग्रामीणों पर गोलियां चला दी थी। हालांकि, वहां किसी को गोली नहीं लगी। इस बीच पुलिसकर्मियों ने मिलकर समझौता कर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के वक्त डीएसपी नशे में थे। बता दें कि विवाद के दौरान डीएसपी देवल ने दो गोलियां चलायीं. जिसके बाद ग्रामीणों ने देवल की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular